नोएडा एक्सटेंशन की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब किस्त पर ब्याज को लेकर बिल्डरों और इन्वेस्टर्स में तकरार शुरू हो गया है। निवेशकों की संस्था नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर मेंबर असोसिएशन (नेफोमा ) ने पिछले 6 महीनों का ब्याज न देने का फैसला किया है। मामले का हल निकालने के लिए सोमवार को बिल्डरों की संस्था क्रेडाई के साथ असोसिएशन की मीटिंग होगी। मीटिंग में एफएआर और शाहबेरी के शिफ्टेड निवेशकों का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इन्वेस्टर्स का कहना है कि प्रोजेक्ट पर पिछले 6 महीने से कोई काम नहीं हुआ है, इसलिए वह किसी भी कीमत पर इस अवधि के लिए बिल्डरों को ब्याज नहीं देंगे। हालांकि वह किस्त देने को तैयार हैं।
आज की मीटिंग में होगी चर्चा
नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर मेंबर असोसिएशन के प्रेजिडेंट अभिषेक कुमार ने बताया कि बिल्डर निवेशकों से ब्याज की मांग कर रहे हैं। जो निवेशक इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें फ्लैट की बुकिंग कैंसल करने की चेतावनी दी जा रही है। हालांकि ब्याज की डिमांड करने वाले ज्यादातर छोटे बिल्डर हैं। उन्होंने बताया कि असोसिएशन ने अपने सदस्यों को किसी भी कीमत पर ब्याज नहीं देने को कहा है। इस मामले में सोमवार को क्रेडाई के साथ असोसिएशन के पदाधिकारियों की मीटिंग होगी। मीटिंग नोएडा स्थित आम्रपाली ग्रुप के ऑफिस में होगी। इसमंे असोसिएशन की ओर से प्रेजिडेंट और जनरल सेक्रेटरी के अलावा कुछ खरीदार भी शामिल होंगे। वहीं क्रेडाई की ओर से क्रेडाई एनसीआर के वाइस प्रेजिडेंट व आम्रपाली ग्रुप के चेयरमैन अनिल शर्मा के साथ एक-दो अन्य सदस्य होंगे। असोसिएशन की योजना क्रेडाई के माध्यम से सभी बिल्डरों को यह निर्देश दिलाने का है कि कोई भी बिल्डर निवेशकों से 6 महीने का ब्याज न मांगे।
शिफ्टेड निवेशकों का भी मुद्दा उठेगा
मीटिंग में फ्लोर एरिया रेश्यो ( एफएआर ) और शाहबेरी के शिफ्टेड निवेशकों का भी मुद्दा उठेगा। नेफोमा के प्रेजिडेंट ने बताया कि शाहेबरी में फ्लैट की बुकिंग कराने वाले कई निवेशक यह शिकायत कर रहे हैं कि उनसे अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की शिकायत है कि उन्हें उस फ्लोर पर फ्लैट नहीं दिया जा रहा है , जिस पर उन्होंने बुकिंग कराई थी। इस मामले को भी मीटिंग में उठाया जाएगा। इसके अलावा एफएआर को लेकर निवेशकों की मांग है कि जो नक्शा देखकर उन्होंने फ्लैट की बुकिंग कराई थी , उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होना चाहिए।
एक डेढ़ महीने तक बंद रहेगा काम !
मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण नोएडा एक्सटेंशन में बिल्डरों का काम 6 महीने से बंद है। अब भी प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह कहा है कि जब तक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मास्टरप्लान 2021 को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से अप्रूवल नहीं मिलता , सभी प्रोजेक्ट पर यथा स्थिति बनी रहेगी। अथॉरिटी अफसरों के मुताबिक मास्टरप्लान को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मंजूरी मिलने में कम से कम एक से डेढ़ महीने का समय लगेग ा।
source : NBT
Posted by
Unknown
comments (0)
NEFOMA is meeting with CREDAI Vice- President Mr. Anil Sharma on difference issues. .....so you are requested to give details of the demand letters you got from builders. You can send on admin@nefoma.org
or contact : http://nefoma.wordpress.com/
Mention .....1) Builder's name, 2) amount of demand (% also), 3) Whether interest is charged
Posted by
Unknown
comments (0)
We got a reply from CREDAI .... that they are meeting next week on NE problems. As demanded by us, they agreed on issuing guidelines to all builders regarding demand letter and interest issues. We have received following message from CREDAI .
This is to inform you that the office bearers of CREDAI are traveling. In any case there would be a meeting next week to formulate some sort of guidelines for this issue and accordingly we will revert back on this matter.
Thanks & Regards
Sushant Gupta
Posted by
Unknown
comments (0)
We Noida Extension Flat Owners and Members Association (NEFOMA) had a meeting with Palm Olympia Partner Mr. Madan Lal along with other officials regarding their demand letter with interest issue.
We Nefoma reprented by Mr. Annu Khan (Vice President) , Devender Kumar (Founder) and Indrish Gupta (Dy. Director).
Around 300 flat owners protested against their demand letters. But Mr. Madan Lal didn't agreed on their demand of withdrawal of demand letter.
Mr. Madan Lal said if you didn't pay the interest, then he will convert their Flexi plan into Construction Link Plan (CLP), means the difference of Rs.150/- PSF. (approx. 2 Lac).
After protest by Flat Owners and Nefoma, Mr. Madan adreed that he will obey the ruling of CREDAI regarding the demand letters and interest.
But we argued, No other builder had issued such letter, then why their co. issued this demand letter. But Mr. Madan didn't agreed on
withdrwal of the letter. So we all shouted the anti Palm Olympia slogan and walk out of the meeting.
Thanks




